राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल मड़ई 2021 का आज होगा आगाज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

feature-top

दुर्ग- जिले के पाटन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मड़ई का आज आगाज होगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर में खेल मड़ई के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। खेल मड़ई में कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। बता दें कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल मड़ई 2021 के आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेल मड़ई 2021 का आगाज करेंगे। खेल मड़ई को लेकर राज्य के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।


feature-top