20 Feb 2021
तिल्दा: बलौदाबाजार विधानसभा के समस्त गांवो के प्रतिभा को निखारने के लिए अंचल में भक्ति भाव की गंगा मर्यादा की कथा के रूप में ग्राम नवापारा(हतबन्ध) में प्रवाहित हो रही है। आज की मंडली में कमर्दा मानस परिवार द्वारा सुंदर कांड की व्याख्या की गई जिसमें रामायण सातों कांडों में सुंदर कांड की महत्ता बताते हुए हनुमान जी सुरसा से मुलाकात कर मार्मिक क्षणों व वैराग्य की बातों का सत्संग की गंगा प्रवाहित की गई।महिला मानस परिवार बहेसर द्वारा सत्संग में रामायण हमारे ब्यवहार की दर्पण की उदाहरण देते हुए बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुति दी गयी।झंकार मानस परिवार मोहतरा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी जिसमे तबला वादक पलटू की कलात्मक वादन की खूब सराहना की गई एंव प्रोत्साहन राशि से भी विशेष रूप से सम्मान की गई,साथ ही साथ अथिति के रूप में पधारे जिला पंचायत राजू शर्मा जी का रामायण स्थल में राम दरबार प्रतिमा से सम्मान किया गया। दूर दूर अंचल के मानस परिवारों का आगमन लगातार हो रहे है ,साथ ही विधानसभा के बाहर गांवो व शहरों के मंडलियों को भी आमन्त्रित किया जा रहा है ,जो प्रतियोगिता से बाहर रखकर उसे विशेष आमन्त्रित मंडलियों में शामिल कर सत्संग का लाभ प्राप्त की जा रही है। गौरतलब है कि गांवो के प्रतिभा को निखारने के लिए ये अवसर पहली बार विधानसभा बलौदाबाजार में आयोजन हो रहे है ,गांव गांव से आये मंडलियों द्वारा इस गरिमामयी आयोजन का भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है,खासकर महिलाओं ,बच्चो व युवाओ का गजब का उत्साह देखने को मिल रहे है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक बलौदाबाजार माननीय प्रमोद कुमार शर्मा जी ,जिला पंचायत सभा पति राजू शर्मा,सोमनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र महले जी,राममरंग वैष्णव जी , अशोक यादव जी ,पारस साहू जी, आशीष पांडे जी, सुरेन्द्र साहू जी निज सचिव ,अनिल वर्मा निज सचिव ,मिनेष नायक विधायक प्रतिनिधि ,देवेंन्द्र यदु जी समाज सेवी, वर्मा जी,भागवत जी ,लोकनाथ जी,मंच संचालन लोमेश वर्मा, चोवाराम बादल जी,मोहन वर्मा जी ,विश्वनाथ वर्मा जी ,एंव समस्त ग्रामवासी नवापारा का विशेष सहयोग रहा। सोमनाथ सेवा संस्थान द्वारा विधानसभा स्तरीय रामायण प्रतियोगिता
20 Feb 2021 05:56PM,by: निखिल वाधवा
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 263 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 143 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या 3,03,835 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,102 है। राजधानी रायपुर से आज 75 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 2 की मौत हुई है।
20 Feb 2021 04:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम सांकरा मे आयोजित संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार मेला मड़ई कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में भी शरीक हुए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सम्पूर्ण मानव समाज मे सामाजिक समरसता, एकता प्रेम भाईचारा का संदेश दिया। उन्होने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सम्पूर्ण मानव जगत में भेदभाव को दूर करने का प्रयास किया। बाबा गुरु घासीदास जी का शांति एवं सद्भाव का संदेश आज के समय में भी और अधिक प्रासंगिक है। मंत्री गुरू रुद्रकुमार ने हसदा ग्राम में 88 लाख रुपये और आनंदगांव में 77 लाख 75 हजार रूपए की लागत वाले रेट्रोफिटींग कार्य का भूमिपूजन किया एवं 20 लाख रूपए की लागत से बेरला कंडरका मार्ग से मिडिल स्कूल सांकरा पहुंच मार्ग तथा 20 लाख रूपए की लागत से बेरला-कंडरका मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) से सामुदायिक भवन सांकरा तक निर्मित पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम सांकरा में सांस्कृतिक मंच (चौरा) और हाईस्कूल के पास सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में शामिल हुए मंत्री गुरु रुद्रकुमार
20 Feb 2021 04:01PM,by: Imran Khan
रायपुर : अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा आज तेलीबांधा थाना प्रभारी विनीत दुबे व उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा का सम्मान किया गया,उक्त जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि एक अपंग महिला से बलात्कार के मामले में SI दिव्या शर्मा द्वारा 24 घंटे में थाना प्रभारी विनीत दुबे के दिशा निर्देश में चालान प्रस्तुत कर दोषी आरोपी को सजा दिलाने पर व्यापारी संघ द्वारा सम्मान किया गया है।
20 Feb 2021 03:33PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








