20 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर - राजधानी रायपुर से लेकर अंडमान निकोबार तक उस समय हड़कंप मच गया, जब अंडमान निकोबार में गबन का आरोपी एमएमआई हॉस्पिटल से कोविड टेस्ट कराने के बाद अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस रूम न.211 लालपुर विश्राम के दौरान पुलिस को धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। अंडमान निकोबार में गबन मामले के मामले में आरोपी को अंडमान निकोबार के पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक और प्रधान आरक्षक अरविन्द कुमार किरकेटा ने बलौदाबाजार जिले से राजधानी लाया था। चूंकि कोरोना काल अब भी ख़त्म नहीं हुआ है। टेस्ट के बाद विश्राम करने के लिए अंडमान निकोबार पुलिस की टीम अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस रूम न.211 लालपुर रेस्टहाउस में रुकी थी। इस दौरान अचानक आरोपी रामकुमार साहू ने पुलिस को धक्का मारते हुए रूम का दरवाजा बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया था।अंडमान निकोबार पुलिस की टीम ने तत्काल टिकरापारा थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें टिकरापारा थाना में अपराध मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई। वहीं आरोपी को पतासाजी के दौरान वीआईपी रोड़ के आसपास होने आशंका थी। आरोपी होटल का कार्य करता था। वहीं आज सुबह से ही अंडमान निकोबार पुलिस और थाना टिकरापारा पुलिस डेरा डाल कर वीआईपी रोड़ के आसपास बैठी थी। वहीं आरोपी राजकुमार वीआईपी रोड़ के राम के पास जैसे पहुँचा पुलिस की टीम ने दबोच लिया और उसे थाना टिकरापारा ले आई।

20 Feb 2021 01:06PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार को यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 12 कंपनियां पहुंच गईं। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दो कंपनियां रेलगाड़ी से दुर्गापुर पहुंची, जिसमें में से एक कंपनी को बीरभूम और एक कंपनी को बांकुड़ा जिले में भेजा गया है। वहीं, एक कंपनी बर्द्धमान पहुंची है। उन्होंने बताया कि हावड़ा के नजदीक डानकुनी भी सुरक्षाबलों की पांच कंपनिया पहुंच चुकी हैं। वहीं, चार अन्य कंपनियां रेलगाड़ी से कोलकाता स्टेशन पहुंची हैं। इन सभी को उत्तर व दक्षिण 24 परगना समेत अन्य संवेदनशील जिलों में तैनात किया जा रहा है।

20 Feb 2021 11:43AM,
by: Thaneshwar sahu