20 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने केंद्रीय मंत्री पुरी को छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और समय के साथ प्रदूषण के खतरे और यातायात के दबाव को कम करने लाइट मेट्रो रेल परियोजना के संबंध में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने लाइट मेट्रो रेल परियोजना में सहमति जताते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु हरी झंडी दी है। मंत्री डॉ डहरिया ने छत्तीसगढ़ से जुड़े अन्य कई योजनाओं और कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने नवीन सिटी बसों हेतु केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने सहित कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। 

20 Feb 2021 04:29AM,
by: Thaneshwar sahu