20 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली में चल रही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की छठवीं बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से शामिल हुए। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित है। इस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में व्यापार करना आसान बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्यों को लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को सरकार के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का हिस्सा बनने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया बताती है कि देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहता है। कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने ने कहा कि खाद्य तेल जैसी कृषि वस्तुओं के उत्पादन और उनके आयात को कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए। इससे किसानों को फायदा होगा।

20 Feb 2021 06:28AM,
by: Thaneshwar sahu