मोदी अहंकारी राजा जैसे - प्रियंका गांधी

feature-top

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अहंकारी राजा' बताया। कहा - सरकार कृषि कानून वापस न लेकर किसानों का अपमान कर रही है। इनसे MSP न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडियां खत्म हो जाएंगी। प्रियंका ने कहा - जब किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों से आंसू निकले तो तब मोदी मुस्करा रहे थे। मंडियों के खत्म होने से सिर्फ चंद खरबपतियों को फायदा होगा। सरकार को यह कानून वापस ले लेना चाहिए।


feature-top