- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई शुरू, सत्र शुरू होने से पहले हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई शुरू, सत्र शुरू होने से पहले हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
रायपुर - आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है, राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत हुई है, इसके पहले आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे बैठक में शामिल हुए।
इनके अलावा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल रहे। बैठक में सत्र के दौरान होने वाली 24 बैठकों की रूपरेखा तय की गई है। बजट सत्र की शुरुआत राजकीय गीत के साथ हुई है। 1 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश का बजट पेश करेंगे।
इस बार बजट सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगा ,2 और 3 मार्च को बजट सामान्य चर्चा होगी, उसके बाद बजट अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, 2300 से अधिक प्रश्न लगाए गए हैं,1226 तारांकित और 1088 अतारांकित प्रश्न हैं, स्थगन की 24 सूचनाएं,117 ध्यानाकर्षण सूचना, शून्य काल की 28 सूचना,28 याचिकाएं लगाई गई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
