बागपत - बामनौली में महापंचायत आज,आएंगे अजित सिंह और टिकैत

feature-top

बामनौली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित होने जा रहे राजा सलक्षणपाल तोमर के जयंती समारोह और महापंचायत के लिए देशखाप ने ताकत झोंक दी है। सुबह हवन और यज्ञ का आयोजन किया दोपहर बाद महापंचायत होगी।

बड़ौत में आयोजित बैठक में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजा सलक्षणपाल तोमर किसानों का अभिमान है। उनकी स्मृति में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह नौ बजे यज्ञ आयोजित किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। यज्ञ के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर खाप चौधरियों थांबेदारों और किसानों की महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शामिल होंगे।


feature-top