- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ बजट 2021 - बजट पेश करने के बाद CM भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, लिखा - उन गढ्ढों को भरना बाकी है, उन अंधेरों को हरना बाकी है...
छत्तीसगढ़ बजट 2021 - बजट पेश करने के बाद CM भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, लिखा - उन गढ्ढों को भरना बाकी है, उन अंधेरों को हरना बाकी है...
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए सभी वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने बजट में गांव,गरीब, किसान के विकास पर जोर दिया है। वहीं राज्य की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी न्याय योजना के लिए पांच हजार सात सौ तीन करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक कविता ट्वीट किया।सीएम ने लिखा कि उन गढ्ढों को भरना बाकी है,उन अंधेरों को हरना बाकी है। भरेंगे वो सब गढ्ढे, उन्हीं पर राह बनाएँगे। हरेंगे वो सब अंधेरे, वहीं पर दीपक जलाएँगे। वहीं बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा - वक़्त कितना भी मुश्किल हो, रफ़्तार नहीं थमने देंगे। चुनौतियां लाख हों, छत्तीसगढ़ को नहीं रुकने देंगे। आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
