महाराष्ट्र मे कोरोना वास्तव में खतरनाक स्थिति में पहुंचा- स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

feature-top
मुंबई - महाराष्ट्र के कई शहरों में जनता की आवाजाही पर अंकुश लगने के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आगाह किया है कि कोरोना वास्तव में खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा है। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारियों और पुलिस आय़ुक्तों से चर्चा के बाद कड़े कदमों की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने लॉकडाउन के शब्द का भी इस्तेमाल इस सतर्कता के साथ किया कि जरूरत पड़ने पर कुछ जिलों में यह कदम उठाया जा सकता है।स्वास्थ्य मंत्री ने मिडीया से कहा कि जिलाधिकारियों को लॉकडाउन लगाने का अधिकार दिया जा सकता है।टोपे ने कहा कि लोगों को नियमों का पालन करना होगा। नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना बढ़ाना होगा।
feature-top