09 Mar 2021
धमतरी : राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनसम्पर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार दस मार्च को नगरी विकासखण्ड के ग्राम बाजार कुर्रीडीह स्थित हाट-बाजार में दसवीं और अंतिम छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही यहां विभागीय योजनाओं संबंधी ब्रोशर, पॉम्पलेट, पत्रिका एवं पुस्तिकाओं का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।
09 Mar 2021 04:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: कुशल नेतृत्व से किसी देश, संस्था या किसी कार्य को दिशा मिलती है। इसके कारण ही किसी देश को स्वतंत्रता मिली, कोई देश प्रगति की शिखर में पहुंचा। किसी संस्था को आगे बढ़ने की राह दिखी। बिना नेतृत्व के कोई भी संस्था दिशाविहीन हो जाती है। सार्थक नेतृत्व ही एक उत्कृष्ट रचना को जन्म देता है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने अवार्डस ऑफ लीडरशीप एक्सीलेंस-2021 के आयोजन के लिए एसोचैम को बधाई दी।
09 Mar 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
क्या आप आधार को एलपीजी कनेक्शन से ऑनलाइन लिंक करना चाहते हैं? सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत प्रत्येक सिलेंडर पर सब्सिडी राशि सीधे उपभोक्ता बैंक के खाते में जमा की जाती है। एलपीजी सब्सिडी के इस लाभ को लेने के लिए आधार को एलपीजी कनेक्शन से जोड़ना जरूरी है। ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से दोनों को जोड़ा जा सकता है। इसे वेबसाइट के जरिये, कॉल करके, आईवीआरएस द्वारा या यहां तक कि एसएमएस भेजकर भी कर सकते हैं।
09 Mar 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ और केरल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के कुल 2558 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 8 मार्च 2021 से शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवक भर्ती पोर्टल, appost.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2021 निर्धारित की गयी है।
09 Mar 2021 02:27PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बाघ के शावक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। शावक अपनी मां के साथ रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा जिले से सटे गोरेगांव वन मंडल के पिंडकेपार-गोंगले रेलमार्ग पर हुआ है। बाघ के शावक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
09 Mar 2021 02:27PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








