फेनी नदी पर बना मैत्री सेतु 1.9 किमी लंबा है

feature-top
फेनी नदी पर बना मैत्री सेतु दक्षिण त्रिपुरा को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ेगा। 1.9 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था।इसका निर्माण दो साल में होना था,लेकिन कोरोना के कारण इसमें विलंब हुआ। इसके जरिए बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह जाना सुगम होगा। इस पुल के निर्माण की देखरेख राष्ट्रीय राजमार्ग आधारभूत सरंचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा की गई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की तीन साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है। जहां कमीशन और करप्शन के बिना काम होने मुश्किल थे, वहां आज सरकारी लाभ लोगों के बैंक खाते में, सीधा पहुंच रहा है।
feature-top