उत्तराखंड : नए सीएम पर फैसला आज, भाजपा विधायक दल की बैठक में तय होगा नाम

feature-top

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे और शाम करीब चार बजे राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को त्यागपत्र सौंप दिया।

इसके साथ ही कैबिनेट भंग हो गई। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा,,यह आज बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक में तय होगा। इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच गए हैं।


feature-top