10 Mar 2021
रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्विवद्यालय प्रबंधन ने 16 मार्च से आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी है। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने विश्विवद्यालय के विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को बुधवार को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कुलसचिव ने कहा है कि आगामी निर्देश तक परीक्षाएं स्थगित की जा रही है। परीक्षा के संबंध में समय सारिणी अलग से जारी करने की बात विवि प्रबंधन ने कही है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित
10 Mar 2021 04:45PM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ : कोरोना काल के समय जब उद्योग व्यापार सहित सभी ओर से रोजगार के रास्ते बंद हो गये थे, तब हम जैसे गरीब मजदूरों के लिये विकट परिस्थिति निर्मित हो गई थी। कहां काम ढूढने जाये, कैसे करें रोजी-मजदूरी, यहीं चिंता लोगों को सता रही थी। ऐसी विषम परिस्थिति में शासन ने मनरेगा के काम चालू रखकर रोजगार के द्वार खोले रखा। उस वक्त लोगों को मनरेगा के तहत काम मिला और उन्हें आजीविका चलाने में मदद मिली। उक्त बातें आज घरघोड़ा विकासखण्ड में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने आये ग्राम-जुनाडीह के मंगल सिंह ने कही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोरोना काल के मुश्किल समय में गरीब मजदूरों का ध्यान रखा इसके लिये मंगल सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
10 Mar 2021 04:44PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बिक रहे अवैध शराब पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी दुकानों से अधिक शराब की बिक्री अवैध तौर पर तस्कर कर रहे हैं। इस पूरे कारोबार में कांग्रेस का हाथ अवैध तस्करों के साथ है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में 40 लाख रूपयें का अवैध शराब जब्त करने का मामला केवल दिखावा है। पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। लगता है कि अवैध शराब के तस्करों का मनोबल इतना मजबूत है कि बेखौफ अवैध शराब की बिक्री में लगे है। पुलिस तो केवल कार्यवाही के नाम पर औपचारिकता कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि होली से पहले पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिस तरह की चर्चा है इससे लगता है कि प्रदेश की सरकार अवैध तस्करों के सामने नतमस्तक है और अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराबबंदी के नाम पर जिस तरह से गंगा जल की कसमें खाई थी और घोषणा पत्र को आत्मसात किया था लेकिन उसके विपरीत है यह सरकार अवैध शराब की बिक्री को प्रोत्साहित कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए लेकिन इस तरह के अभियान नही चलाने से तस्करों का मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री अधिक हो रही है इससे प्रदेश के जनमानस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
10 Mar 2021 03:57PM,by: Thaneshwar sahu
कृषि संबंधी नए कानून वापस लेने व न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को लागू करने को लेकर आंदोलनरत किसान एक बार फिर भारत बंद का एलान किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार किसान संगठन की ओर से 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है। बता दें कि 26 मार्च को किसान आंदोलन के 4 माह पूरा हो जाएंगे। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि निजीकरण व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में किसान संगठन और ट्रेड यूनियन 15 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि दिल्ली के सिंघू बॉर्डर से लेकर टीकरी बॉर्डर और यहां तक कि गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा अब भी है।
10 Mar 2021 03:57PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: देश में उत्तराधिकार और विरासत संबंधी नियमों में एकरुपता के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि देशभर के प्रत्येक नागरिकों के लिए उत्तराधिकार और विरासत संबंधी नियम और आधार एक होना चाहिए। मौजूदा समय में अलग-अलग धर्म और लिंग के आधार पर अलग-अलग कानून है। याचिकाकर्ता ने कहा कि देशभर के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तराधिकार और विरासत का आधार एक होना चाहिए और ये धर्म या लिंग के आधार पर अलग-अलग नहीं बल्कि एक समान होना चाहिए।
10 Mar 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारी शक्ति से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
10 Mar 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मीडिया प्रतिनिधियों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज के एक-एक मैच निःशुल्क देखने का मौका मिलेगा। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
10 Mar 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। राज्यपाल ने सभी छत्तीसगढ़वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी और हम कोरोना को जल्द हरा पाएंगे। सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना का टीका लगाने के बाद भी मास्क अवश्य लगाएं और कोविड-19 के बचाव के सारे उपायों का पालन करें।
10 Mar 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुई हथियारों की डील पर अमेरिका की गाज गिर गई है। अमेरिका ने एहतियातन तुर्की पर पाकिस्तान को स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर पाकिस्तान को देने की डील पर रोक लगा दी है। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत तुर्की को 30 हेलीकॉप्टर देने थे। ब्लूबर्ग न्यूज के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति कार्यकाल के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने बताया है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को हेलीकॉप्टर बेचने पर रोक लगा दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि ऐसी सूरत में अब पाकिस्तान चीन से खरीद सकता है।
10 Mar 2021 02:24PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






