10 Mar 2021
कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में बुधवार को चोट लग गई। ममता ने आरोप लगाया है कि जानबूझ कर उनका पैर कुचलने की कोशिश की गई है। बनर्जी ने कहा कि साजिश के तहत उन पर हमला कराया गया है। जब उन पर हमला हुआ तो मौके पर पुलिस नहीं थी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की है। वहीं, बीजेपी ने सीएम के आरापों को झूठ बताया है। बीजेपी का कहना है कि बीजेपी ही नहीं, कांग्रेस के लोगों की भी हिम्मत नहीं है कि ममता की तरफ आंख उठाकर देख सकें। बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है।
10 Mar 2021 02:16PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर :चित्रकोट महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बस्तर जिले के दरभा बस्तर और बास्तानार विकाखण्ड के साथ ही सुकमा जिले के मिसमा, कोंडागांव जिले के किवई बालेंगा और बीजापुर जिले के अम्बेली के लोक नर्तकों ने समां बांधा। चित्रकोट का जलप्रपात इस दौरान आदिवासी लोकनर्तकों के मांदर और ढोल की थाप से गुंज उठा।
10 Mar 2021 01:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रियल एस्टेट प्रोजेक्ट औरा द रेसीडेंट्स (फेस-एक) खम्हारडीह जिला-रायपुर के प्रमोटर ए.आई.एम. इन्फ्राक्ट्रवेन्चर्स द्वारा श्री विनोद आहूजा को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की प्रगति रेरा के वेबपोर्टल पर अद्यतन नहीं करने के कारण एक लाख रूपए शास्ति अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही रेरा में पंजीयन निलंबित किया गया है। छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने आयुक्त नगर निगम को दो माह के भीतर विवादित प्रोजेक्ट के विकास के लिए समुचित कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के समक्ष लंबित कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। रेरा ने विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए कलेक्टर एवं जिला पंजीयक रायपुर को भी निर्देशित किया है।
10 Mar 2021 01:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, :राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नई दिल्ली के निरिक्षण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्याें के गुणवत्ता परीक्षण के लिए माह मार्च के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के दौरे पर आ रहे गुणवत्ता समीक्षकों का कार्यक्रम जारी किया गया है।
10 Mar 2021 01:00PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






