10 Mar 2021

Generic placeholder image

 भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, डॉक्टर एस जयशंकर, प्रह्लाद पटेल संसद भवन में हैं। बैठक का आयोजन संसद परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में किया गया। एक साल बाद हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 के मद्देनजर भारत के संघर्ष पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसमें पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रगति के अलावा मैत्री अभियान के तहत दूसरे देशों को वैक्सीन की आपूर्ति में भारत की भूमिका पर भी बात होगी।

10 Mar 2021 05:05AM,
by: Thaneshwar sahu