feature-top
असम के मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह जेल में बंद हैं। और जेल से ही चुनाव मैदान में हैं।वह खुद चुनाव प्रचार में नहीं आ सकते, ऐसे में उनकी माँ चुनाव प्रचार कर रही हैं। प्रियदा गोगोई गली - गली घर - घर लोगों से बेटे को चुनाव जिताने की अपील कर रही हैं।अखिल गोगोई की मां प्रियदा गोगोई का कहना है कि मेरा बेटा असम के लिए लड़ रहा था, ऐसे में जनता ही उसे कैद से आज़ाद करा सकती है।
feature-top