होली 2021: फाल्गुनी नक्षत्र के वृद्धि योग में आज होलिका दहन शुभदायी

feature-top

अरसा बाद इस बार रविवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा भद्राकाल से रहित होगी। भद्राकाल से मुक्त पूर्णिमा में प्रदोष काल में होलिका होलिका दहन होगा। शहर से ग्राम्यांचलों तक तिराहों,चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित होलिकाओं में वर्ष भर के कष्टों,विकारों को जलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस बार होलिका में लोग कोरोना के नाम की महामारी की पोटलियां जलाएंगे। शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन के साथ होलिका दहन किया जाएगा। सोमवार को रंगोत्सव पर्व पर रंगों की बौछार मचेगी।


feature-top