ये नया इंडिया है: कल तक भारत को हथियार बेचने वाले देश अब खरीद भी रहे

feature-top

कल तक जो देश भारत को हथियार बेचा करते थे,आज वही देश खरीद भी रहे हैं। रक्षा मंत्रालय कई देशों से हथियारों की खरीद करता है। अच्छी खबर यह है कि इनमें से कई देश अब भारत से भी छोटे हथियार खरीदने लगे हैं। रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुध फैक्टरियों द्वारा इजरायल, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)ब्राजील, बांग्लादेश, बुलगारिया आदि देशों को हथियारों की बिक्री की जा रही है।यूएई ने सर्वाधिक खरीद की है। इसके अलावा फ्रांस समेत यूरोप के कुछ देशों एवं अमेरिका को भी हथियारों की बिक्री के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि, जो हथियार इन देशों को बेची जा रही हैं, वह उतनी उच्च क्षमता के नहीं हैं जो हम उनसे खरीदते हैं। फिर भी आयुध फैक्टरियों के लिए इन देशों को हथियारों की बिक्री फायदे का सौदा साबित हो रही है। इन देशों को सबसे ज्यादा 155 एम,एम, की तोपें बेची गई हैं जो डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई हैं तथा आयुध फैक्टरियों द्वारा निर्मित की जा रही हैं। बता दें कि भारत इजरायल, स्वीडन, यूएई समेत कई देशों के हथियारों का खरीदार रहा है।


feature-top