01 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व एवं वाणिज्यक कर (पंजीयन) मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब भूमि की खरीदी बिक्री में शासकीय गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट के साथ ही 75 लाख रूपए तक के आवासीय मकानों और फ्लेट पर भी 31 मार्च 2022 तक पंजीयन शुल्क में दो प्रतिशत की छूट मिलेगी। राज्य शासन के वाणिज्यकर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ऐसी संपत्ति जिसका बाजार मूल्य 75 लाख रूपए से कम है अथवा बराबर है वहां आवासीय मकानों एवं फ्लेटस के विक्रय बिलेख पर पंजीयन शुल्क पर प्रदत्त पंजीयन की दर दो प्रतिशत की छूट अब 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह छूट एक अप्रैल 2021 से लागू हो गई है।

01 Apr 2021 04:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महासमुन्द : जिले में कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर बढ़ते संक्रमण के मामलें को देखते हुए इसे फैलने से रोकने एवं संक्रमण से बचाव के लिए जिले के स्कूल बंद हैं। वहीं दसवीं और बारहवीं के बच्चों के लिए जिले में शुरू की गयी निःशुल्क कोचिंग भी कोरोना के कारण बंद हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज स्कूल शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा नजदीक हैं। समय को देखते हुए ऐसे में बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए आॅनलाईन कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी तत्काल कार्ययोजना बनाए। ताकि बच्चें घर पर आॅनलाईन कोचिंग का लाभ उठाकर अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों से पात्र लोगों का टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कहा कि वे भी आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ब्लाॅक स्तर पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए पे्ररित करें। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम एक दिन पहले व्हाट्सएप पर डाल दिया जाता है। इसके अनुसार अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को समय रहते टीकाकरण के लिए जागरूक करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की भी जानकारी ली।

01 Apr 2021 04:03PM,
by: Thaneshwar sahu