महाराष्ट्र - संजय राउत का कद घटा, अरविंद सावंत भी बने शिवसेना के प्रवक्ता,महिला सांसद ने लगाया था बदसलूकी का आरोप

feature-top
महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।उन्हें यह जिम्मेदारी संजय राउत के समकक्ष मिली है। अभी तक संजय राउत अकेले ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता थे। अब अरविंद सावंत की नियुक्ति को संजय राउत का कद घटाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। शिवसेना ने बुधवार को सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है।बता दें कि सांसद अरविंद सावंत पहले भी पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं। साल 2019 से पहले भाजपा और शिवसेना गठबंधन में थी,तो वे केंद्रीय कैबिनेट में शिवसेना के अकेले मंत्री थे।
feature-top