- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल
घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल
रायपुर- CM भूपेश बघेल पहुंचे घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। CM भूपेश बघेल घायल जवानों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
वहीं बस्तर IG पी सुंदरराज ने नक्सली मुठभेड़ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। पी सुंदरराज ने कहा कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है।
बीजापुर के तर्रेम में हुई नक्सली घटना ने प्रदेश ही नहीं देशभर में हड़कंप मचा दिया है। नक्सल घटना के चलते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल असम की चुनावी सभाओं को रद्द कर रायपुर वापस लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि ये जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नहीं हुई है,बल्कि युद्ध हुआ है। शहीद जवानों को नमन करता हूं, उनको मैं नमन करता हूं। उनकी बहादूरी को नमन करता हूं। जवानों ने नक्सलियों का डटकर मुकाबला किया है। हमारे जवान धूर नक्सल माने जाने वाले तर्रेम में कैंप स्थापित करने वाले थे, इसी बात को लेकर नक्सली बौखलाए हुए थे, वहीं, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से हुई बातचीत को लेकर कहा कि बिल्कुल भी जवानों ने चूक नहीं हुई है, वे सर्चिंग से लौट रहे थे इस दौरान उनको निशाना बनाया गया है। बताया गया कि सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों से नक्सली घटना की जानकारी ली है।
इस दौरान DGP डीएम अवस्थी, DG नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा और DG CRPF कुलदीप सिंह मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की बैठक जारी है। बैठक में बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला,IB के डायरेक्टर अरविंद कुमार और CRPF के अधिकारी मौजूद हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
