05 Apr 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। दिन ब दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आज प्रदेश में आज 7,302 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुईहैं। वहीं 1,228 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,27,689 है।
05 Apr 2021 05:06PM,by: Thaneshwar sahu
असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तगड़ झटकों से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सिक्किम नेपाल सीमा पर भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र सिक्किम-नेपाल बॉर्डर बताया जा रहा है। रात आठ बजकर 49 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई।
05 Apr 2021 04:27PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर : अनुविभागीय दण्डाधिकारी भैयाथान से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष की भांति जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्रि में कुदरगढ़ी माता की पूजा अर्चना परंपरानुसार इस वर्ष भी की जानी है। एसडीएम भैयाथान ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण के कारण श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा चुनौतीपूर्ण कार्य है। महामारी के इस कठिन दौर में विगत वर्ष की भांति कुदरगढ़ मेला आयोजन किया जाना उचित नहीं है। कुदरगढ़ माता की पूजा अर्चना परंपरागत रीति-रिवाज से सीमित संख्या में पुजारियों, पुरोहितों, बैगाओं की उपस्थिति में किया जाना है। इस अवधि में पूजा अर्चना सम्पन्न कराने वाले अधिकृत पुजारियों, पुरोहितो, बैगाओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।
05 Apr 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : कोरोना टीकाकरण कार्य मे ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण जनपद पंचायत साजा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुक के पंचायत सचिव पंचराम निषाद को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि ग्राम पंचायत लुक के 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण कार्य कराये जाने हेतु ड्यूटी लगाई गयी थी। उनके द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र देवकर मे अनुपस्थ्ति रहने एवं मोबाईल के माध्यम से संपर्क करने पर भी संपर्क नही हो पाने, पंचायत क्षेत्र मे ग्रामीणों को टीकाकरण कराये जाने हेतु किसी भी प्रकार के कार्यवाही नही करने, तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय अपने दायित्वों के निर्वहन मे घोर लापरपाही बरती गई। निलंबन अवधि मे पंचायत सचिव श्री निषाद का मुख्यालय जनपद पंचायत साजा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि मे उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। कोरोना टीकाकरण कार्य मे गैरहाजिर.. पंचायत सचिव निलंबित..
05 Apr 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता का मंत्र केवल ईमानदारी से कड़ी मेहनत करना है। जो छात्र-छात्राएं मेडल प्राप्त नहीं कर पाये हैं वे निराश न हों आप भी उतने ही काबिल हैं जितने अन्य हैं। आशावादी रहें और भविष्य में कठोर परिश्रम करें आपको भी मेडल और सफलता अवश्य ही मिलेगी। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित ऑनलाईन स्वर्णपदक वितरण एवं सम्मान समारोह में कही। राज्यपाल ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 की परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन स्वर्णपदक वितरित किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलगीत का भी विमोचन किया।
05 Apr 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






