- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- ममता का केंद्र पर निशाना, बोलीं - यह अक्षम प्रधानमंत्री की अक्षम सरकार है,बंगाल पर कब्जा करने रोज आते हैं
ममता का केंद्र पर निशाना, बोलीं - यह अक्षम प्रधानमंत्री की अक्षम सरकार है,बंगाल पर कब्जा करने रोज आते हैं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसको लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह अक्षम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ एक अक्षम सरकार है। वे बंगाल पर कब्जा करने के लिए रोज यहां आ रहे हैं। आपका स्वागत है, आपको किसी ने नहीं रोका लेकिन लोगों को धमकाने के बजाय खुश कीजिए।आप केंद्रीय बलों द्वारा लोगों की जान ले हैं और बाद में उन्हें क्लीन चिट जारी करते हैं।
बता दें कि शनिवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सितालकुची में फायरिंग हुई,जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चुनाव आयोग ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में 72 घंटे तक किसी भी नेता के प्रवेश पर रोक लगा दी। यही नहीं आयोग ने अगले चरण यानी पांचवें दौर के मतदान से 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद करने का फरमान भी जारी कर दिया। चुनाव आयोग के इस फैसले से ममता बनर्जी खासा नाराज हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
