कोरोना संकट से मुक्ति के लिए हवन का आयोजन

feature-top

रायपुर - एक तरफ तो कोरोना दूर करने के लिए प्रशासनिक अमला और सरकार लगातार प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर कोरोना से मुक्ति पाने के लिए धार्मिक गतिविधियां भी की जा रही है। राजधानी के सुरेश्वर महादेव मंदिर में 9 पंडितों के द्वारा 11 लाख जाप करने का लक्ष्य रखा गया है। पंडितों का मानना है कि इस जाप से प्रदेशवासियों को कोरोना से राहत मिलेगी। रामनवमी के दिन इस जाप का समापन किया जाएगा। पंडितों का मानना है कि किसी गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए जाप करना लाभदायक माना जाता है। 

सुरेश्वर महादेव मंदिर के पंडित स्वामी राजेश्वरानंद का कहना है कि प्राचीन काल में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती थी। ऐसी मान्यता है कि हवन करने से वायु का शुद्धिकरण होता है, और इससे हवा में मौजूद संक्रमण का कुछ अंश कम भी हो सकता है, जब पूरा सरकारी अमला कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने के लिए प्रयासरत है तो एक प्रयास वे भी कर सकते हैं।


feature-top