हर रोज संक्रमितों की संख्या में लगभग 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी

feature-top
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में हर रोज संक्रमितों की संख्या में लगभग 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं और 50,000 से कम सक्रिय मामले 17 राज्यों में हैं। उन्होंने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5- 15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 10 राज्यों में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 राज्यों में है।
feature-top