मुंबई एयरपोर्ट पर बिना पहिए के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

feature-top

एक एयर एंबुलेंस ने गुरुवार रात को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।नागपुर से उड़ान भरने के बाद विमान का पहिया टूट गया था।

प्रशासन का कहना है कि बीचक्राफ़्ट वीटी- जेआईएल एयरक्राफ़्ट नागपुर से हैदराबाद जा रहा था तभी उसने फ़ुल इमरजेंसी की घोषणा की और रात 9 बजकर 9 मिनट पर उसकी बेली- लैंडिंग कराई गई।

विमान में दो क्रू सदस्य, एक मरीज़, उनका एक रिश्तेदार और एक डॉक्टर थे।तकनीकी दिक़्क़त के बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया था।।

इसके बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने तैयारी की और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा था। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के रनवे पर फ़ोम डाला गया ताकि विमान की लैंडिंग के समय उसमें आग न लगे।

सके बाद सफलतापूर्वक विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर अब बाक़ी की फ़्लाइट पहले के निर्धारित समय से उड़ान भर रही हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी थी।


feature-top