अब पोलैंड से भी मिली भारत को मदद, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप पहुंची भारत

feature-top
कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की जंग जारी है। इस बीच भारत को दूसरे देशों से भी लगातार मदद मिल रही है। इसी कड़ी में अब भारत को पोलैंड से भी मदद मिली है। आज सुबह पोलैंड से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की एक खेप भारत पहुंची। विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय संघ के सदस्य देश का धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, यूरोपीय संघ के सदस्य देश को इस सपोर्ट के लिए धन्यवाद।
feature-top