कर्नाटक में 12 मई से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, CM येदियुरप्पा ने दिए संकेत

feature-top
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि राज्य भर में लगाए गए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध को 12 मई से आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के गांधी नगर में एक मंदिर में संवाददाताओं से कहा, हम अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। कठोर कार्रवाई करना अपरिहार्य हो गया है।उन्होंने कहा कि आज और कल की बैठकों में इस पर फैसला हो जाएगा कि किस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना लॉकडाउन की वजह से कर्नाटक में भी इसके विस्तार की संभावना बढ़ गई है।
feature-top