भारत-म्यांमार सीमा के निकट अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (केवाईए) के संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि असम राइफल्स की एक टुकड़ी नामपोंग सर्किल के लोंगवी गांव से करीब आठ - नौ किलोमीटर दूर एक इलाके में एक अभियान चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने उन पर भारी गोलीबारी की।

feature-top

 उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में राइफलमैन अवतार चकमा शहीद हो गए सूत्रों ने बताया, घायलों की पहचान राइफलमैन बबलू और राइफलमैन बलदेव के तौर पर हुई है और उन्हें एयरलिफ्ट करके एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने इस घटना की पुष्टि की है।

feature-top