मैरी कॉम समेत दुबई जा रही भारतीय बॉक्सिंग टीम के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग को लेकर विवाद

feature-top

2021 ASBC एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 31 भारतीय मुक्केबाजों को दुबई ले जा रही फ्लाइट की दुबई एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम भी मौजूद थीं। अधिकारीयो का कहना है, ईंधन की कमी के कारण ऐसा किया गया। इस दौरान क्लीयरेंस कन्फ्यूजन की वजह से विमान को आधे घंटे की देरी से लैंडिंग की अनुमति मिली। जिसे लेकर भारतीय बॉक्सिंग टीम का विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग को लेकर अधिकारीयो से विवाद हो गया हालांकि,सभी मुक्केबाज सुरक्षित हैं। 

दरअसल, स्पाइसजेट का यह SG 142 विमान भारतीय बॉक्सिंग टीम को दिल्ली से दुबई ले जा रहा था। यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार को तड़के 2 बजकर 19 मिनट पर रवाना हुआ। इसमें 31 बॉक्सर्स के साथ 6 क्रू मेंबर्स भी थे। दुबई से कुछ दूर पहले विमान में ईंधन की कमी हो गई, जिसके कारण आपात लैंडिंग की इजाजत मांगी गई।

पूरी जांच होने के बाद लिया जाएगा एक्शन 

मामले की जांच कर रहे इंडियन एविएशन के अधिकारी ने बताया कि जब पायलट ने रास अल खैमा को जानकारी दी और उनसे लैंडिंग की इजाजत मांगी, तो उन्होंने कहा कि आपकी फ्लाइट को UAE में लैंडिंग की इजाजत नहीं है। हालांकि, इमरजेंसी कंडिशन के बारे में बताए जाने के बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने लैंडिंग की इजाजत दी। लैंडिंग के वक्त फ्लाइट में बस 2 टन ईंधन मौजूद थी।एक सीनियर सिविल एविएशन ऑफिसर ने कहा कि इस मामले की जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। 

कार्गो विमान के रूप में दर्ज नहीं किया गया 

वहीं, स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि टीम सही सलामत दुबई पहुंच गई है। सभी यात्रियों के पास उचित कागजात थे। इस विमान को कार्गो विमान के रूप में दर्ज नहीं किया गया था। एयर बबल समझौते के तहत यह एक रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट थी। 

यही विमान भारतीय मुक्केबाजों को दुबई से भारत भी लाएगा। इस विमान को मुक्केबाजों को छोड़कर शनिवार सुबह 6:30 बजे (दुबई के समयानुसार) भारत के लिए निकलना था। पर दुबई देरी से पहुंचने के कारण, अब इसे रविवार को सुबह 7:30 बजे छोड़ा गया।

24 मई से 1 जून तक होना है बॉक्सिंग टूर्नामेंट 

UAE मे 25 अप्रैल से भारत से आने वाले विमानों और लोगों पर अनिश्चितकालीन बैन लगाया है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया था। पर उनके देश ने 2021 ASBC एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलीट को हिस्सा लेने की इजाजत दी थी। यह टूर्नामेंट 24 मई से 1 जून तक होगा। यह टोक्यो ओलिंपिक से पहले तैयारियों के लिए फाइनल टूर्नामेंट है।


feature-top