बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि ग़ैर - बीजेपी राज्यों को एकसाथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन का ऑर्डर देना चाहिए और इसका बिल केंद्र सरकार को भेज देना चाहिए। 

feature-top

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि ग़ैर - बीजेपी राज्यों को एकसाथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन का ऑर्डर देना चाहिए और इसका बिल केंद्र सरकार को भेज देना चाहिए। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा, मोदी सरकार को सभी ग़ैर-भाजपा राज्यों को यह आगाह कर देना चाहिए कि वे टीकों की पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से निराश हैं, वे एकजुट होकर विदेशों में थोक ऑर्डर के लिए सीधे बातचीत करें और केंद्र को बिल भेज दें,मोदी सरकार राजनीतिक रूप से भुगतान करने से इनकार करने का जोखिम नहीं उठाएगी। 

कई राज्य अपने यहां वैक्सीन की कमी का हवाला दे रहे हैं।

पंजाब सरकार ने रविवार को बताया था कि उसे दवा कंपनी मॉडर्ना ने सीधे वैक्सीन देने से इनकार कर दिया है।


feature-top
feature-top