राजस्थान: बारिश और तेज़ आंधी से प्रदर्शनकारी किसानों के तंबू उड़े, कई किसान घायल

feature-top
राजस्थान-हरियाणा सीमा पर शनिवार शाम हुई बारिश और तेज़ आंधी से शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलनकर रहे कई किसानों को चोटें आई हैं। बांस, तिरपाल और घासफूस से बनाए तंबू भी उखड़ गए हैं। तेज़ आंधी से तंबुओं में रखे बिस्तर और अन्य सामान को भी भारी नुक़सान हुआ है। घायल किसानों का नज़दीक के अस्पताल में घं इलाज कराया गया है।हालांकि,किसी किसान को गंभीर चोट नहीं आई है। संयुक्त किसान मोर्चा के डॉक्टर संजय माधव ने मिडीया को बताया कि, बारिश और तेज़ आंधी से हमारे सारे तंबू उड़ गए।किसानों को भी चोट आई है। लेकिन ग़नीमत है कि कोई गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ है। केंद्र सरकार के लाए क़ानून वापस नहीं होने तक किसान यहां से नहीं हटेगा।
feature-top