राज्यों के पास टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराकें - केंद्र

feature-top
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं।।उन्हें अगले तीन दिन के भीतर 47 लाख 43 हजार 580 से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 861 खुराकें हैं।
feature-top