यूरो कप : चेक गणराज्य ने 11 साल बाद स्कॉटलैंड को दी शिकस्त

feature-top

 

 

यूरो कप : चेक गणराज्य ने 11 साल बाद स्कॉटलैंड को दी शिकस्त पैट्रिक चिक के दस मिनट में दागे गए दो गोल के दम पर चेक गणराज्य ने यूरोपियन चैंपियनशिप (यूरो कप)में स्कॉटलैंड को 2-0 से हराकर शानदार जीत के साथ शुरुआत की। पैट्रिक ने अपना दूसरा गोल 49.7 गज की दूरी से दागा जो कि पिछले 41 वर्षों में सबसे दूरी से किया गया गोल है। इसे टूर्नामेंट का सबसे अद्भुत गोल कहा जा रहा है। 

यह 1980 के बाद करीब आधे मैदान से दागा किया पहला गोल रहा। स्कॉटलैंड ने अपने हाफ में गेंद पर से नियंत्रण खो दिया और गेंद चेक गणराज्य के स्ट्राइकर पैट्रिक के पास चली गई। पैट्रिक ने देखा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के गोलकीपर डेविड मार्शल अपनी जगह नहीं है और वह लाइन से काफी दूर हैं। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहीं से बायें पांव से किक लगा दी जो लहराती हुई गेंद गोल पोस्ट में चली गई। 

मार्शल ने पीछे मुड़कर दौड़ते हुए गेंद को गोल में जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।इससे पहले पैट्रिक ने 42 मिनट में हेडर से गोल कर चेक गणराज्य का खाता खोला। चेक गणराज्य की यह स्कॉटलैंड पर पिछले 11 वर्षों में पहली जीत है। इस दौरान दोनों ने चार मैच खेले जिसमें चेक गणराज्य को तीन में हार मिली और एक ड्रॉ रहा। उसने पिछली बार उसे अक्तूबर 2010 में हराया था। स्कॉटलैंड की टीम ने 8393 दिन बाद (23 साल बाद)इस टूर्नामेंट में वापसी की जो निराशाजनक रही। फ्रिंग्स के बाद पैट्रिक : यूएफा के अनुसार यह 2004 के बाद सबसे लंबी दूरी से दागा गया गोल रहा। इससे पहले 2004 में जर्मनी के टॉर्स्टन फ्रिंग्स ने 38.6 की दूरी से गोल किया था।

15 साल बाद : पंद्रह साल बाद किसी चेक खिलाड़ी ने प्रमुख टूर्नामेंट के एक मैच में दो गोल किए। पैट्रिक से पहले 2006 में थॉमस रोस्किी ने 2006 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी।


feature-top