पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट नंदीग्राम में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के हाथों हुई अपनी हार को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट नंदीग्राम में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के हाथों हुई अपनी हार को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

कोर्ट इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगा।

नंदीग्राम में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को क़रीब दो हज़ार वोटों के अंतर से हराया था।  शुभेंदु अधिकारी को 1,10,764 वोट मिले थे जबकि ममता बनर्जी के पक्ष में 1,08,808 मत डाले गए थे।

2 मई को पश्चिम बंगाल की इस हाई प्रोफ़ाइल सीट पर नतीजे को लेकर यह भ्रम की स्थिति काफी देर तक बनी रही कि जीत किसकी हुई है। मीडिया में पहले ममता बनर्जी की जीत की ख़बर आई लेकिन बाद में यह आया कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया है।


feature-top