विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सावधानी न बरती गई तो यूरोप एक बार फिर कोरोना महामारी की नई लहर का सामना कर सकता है।

feature-top

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सावधानी न बरती गई तो यूरोप एक बार फिर कोरोना महामारी की नई लहर का सामना कर सकता है।

संगठन के अनुसार लगातार दस दिनों तक कोरोना संक्रमण के कम मामले आने के बाद अब एक बार फिर यूरोप में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 

माना जा रहा है कि बढ़ते संक्रमण का कारण कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट है जो बेहद संक्रामक है। 

संगठन के रीजनल हेड हैन्स क्लूग ने कहा है कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि यूरो 2020 टूर्नामेंट कल को कोरोना सुपर स्प्रेडर इवेन्ट न साबित हो।

वहीं,जर्मनी के गृह मंत्री होर्स्ट सीहॉफ़र ने भी एक बार फिर यूरोपीय फ़ुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने के फ़ैसले पर सवाल उठाया है और कहा कि इस बात को नज़रअंदाज़ किया गया कि दर्शकों के भारी जमावड़े के बीच कई जगहों पर हुए इन मैचों से कोरोना वायरस फैलने का ख़तरा बढ़ा।

उन्होंने इसे सरकारों का ग़ैरज़िम्मेदाराना फ़ैसला बताया और फ़ुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजकों पर लाभ के लिए लोगों के स्वास्थ्य को दरकिनार करने का आरोप लगाया।


feature-top