चीन की बढ़ रही सैन्य क्षमताओं पर अमेरिका चिंतित

feature-top
चीन के परमाणु हथियारों के निर्माण पर अमेरिका ने चिंता जताई है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि पीआरसी (चीन ) परमाणु शक्ति के मामले में पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है। इसका गलत इस्तेमाल शांति के लिए खतरा पैदा कर सकता है।चीन ने हाल ही में सौ से अधिक नए साइलों तैयार कर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। बीजिंग द्वारा 100 से अधिक परमाणु मिसाइल साइलो बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पीआरसी (चीन) का परमाणु शक्ति पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है।चीन के परमाणु निर्माण हथियारों पर नियंत्रण करने के लिए प्राइस ने दुनिया के सभी देशों को आगे आने का आग्रह किया।
feature-top