भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

feature-top

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर तोक्यो ओलिंपिक 2020 में अपनी शुरुआत जीत से की है। भारतीय टीम दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को उतरेगी।

हॉकी में गोलकीपर पी आर श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन 

निर्णायक क्षणों में गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3 -2 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने दागा। 

रुपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि न्यूजीलैंड के लिए 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दूसरा गोल दागा। लगभग बराबरी के इस मुकाबले में आक्रामकता और गेंद पर नियंत्रण के मामले में बार बार पलड़ा बदलता रहा।


feature-top