महाराष्ट्र में 136 की मौत, गोवा में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी

feature-top

भारत के पश्चिमी घाट पर भारी बारिश से बनी बाढ़ जैसी परिस्थितियों ने गोवा और महाराष्ट्र के लोगों के सामने परेशानियाँ खड़ी कर दी हैं।

बताया गया है कि इन दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों से लगभग दस हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। 

एनडीआरएफ़ की टीमों के अलावा स्थानीय प्रशासन भी लोगों की मदद करने में जुटा है। 

पश्चिमी तट के निकटवर्ती इलाक़ों में इस साल रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से भी कुछ लोगों के लापता होने की ख़बरें हैं।

बताया गया है कि महाराष्ट्र में कम से कम 136 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि गोवा में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।


feature-top