अमन के लिए अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति को पद छोड़ना होगा: तालिबान

feature-top

तालिबान का कहना है कि वो अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर एकाधिकार नहीं चाहते हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जब तक कि काबुल में नई सरकार का गठन नहीं होगा और राष्ट्रपति अशरफ़ गनी पद से हटाए नहीं जाएंगे देश में शांति स्थापित नहीं होगी।

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य को लेकर तालिबान का स्टैंड स्पष्ट किया है।

सुहैल शाहीन तालिबान की ओर से अलग-अलग देशों के साथ वार्ता कर रहे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी हैं।

अमेरिका और नेटो के सैनिकों के अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने के बाद तालिबान देश के अलग-अलग हिस्सों को लगातार अपने नियंत्रण में रहा है।

इसी हफ़्ते अमेरिकी सेना के एक सीनियर मिलिट्री जनरल मार्क मिले ने पेंटागन की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया था कि तालिबान को रणनीतिक बढ़त हासिल है।


feature-top