इराक में इरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला

feature-top
इराक में इरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को ड्रोन से हमला हुआ। इराकी कुर्द सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले वाली जगह से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी सुरक्षाबलों का काफिला ठहरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास तीन रॉकेट दागे गए, जो विस्फोटक सामग्रियों से लैस थे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लोगों को कहना है कि उन्होंने 6 बार धमाके की आवाज सुनी।
feature-top