12 Sep 2021
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखकर कई तरह की मांगें रखी हैं । रविवार को लिखे इस खत में वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि गन्ने की कीमतों में अच्छी वृद्धि की जाए , गेहूं और धान की फसल पर बोनस दिया जाए , पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया जाए और डीजल पर सब्सिडी दी जाए । वरुण गांधी का यह खत किसानों को जरूर खुश कर सकता है , लेकिन योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं । माना जा रहा है कि वरुण के इस लेटर के सहारे विपक्ष के साथ किसान संगठन भी योगी सरकार पर दबाव बढ़ा सकते हैं ।
12 Sep 2021 03:44PM,by: Naveen kumar sahu
विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। BJP ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला CM चुना है। चौंकाया इसलिए, क्योंकि पहली बार विधायक बने पटेल का नाम मुख्यमंत्री की रेस में एक बार भी सामने नहीं आया था। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया।
12 Sep 2021 03:44PM,by: Imran Khan
राज्य सरकार ने आज मंत्रालय के विभिन्न विभागों और कुछ निगम-मंडलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसकी जद में अभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारी आए हैं। इसमें शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी भी शामिल हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त रहीं 1997 बैच की अफसर डॉ. एम. गीता को दिल्ली में छत्तीसगढ़ का आवासीय आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह सामान्य प्रशासन सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. कमलप्रीत सिंह कृषि सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे.
12 Sep 2021 03:32PM,by: Imran Khan
ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के ऐप पर अब आपको ग्रॉसरी सर्विस नहीं मिलेगी। फूड टेक प्लेटफॉर्म ने ऑर्डर पूर्ति में गैप, खराब कस्टमर एक्सपीरियंस और प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण हाल ही में शुरू की गई अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस को बंद करने का फैसला किया है, जो 15 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी का वादा कर रही थी। कंपनी ने कहा कि ग्रोफर्स में उसके निवेश से उसके इन-हाउस ग्रॉसरी प्रयास की तुलना में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मनीकंट्रोल के पास मेल की एक कॉपी मौजूद है जो ज़ोमैटो ने अपने ग्रॉसरी पार्टनर्स को भेजी है। Zomato के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस बंद करने की पुष्टि की है। बिजनेस : ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी बंद करेगा ज़ोमैटो
12 Sep 2021 03:24PM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि मध्य प्रदेश में इस साल अब तक 2,400 से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं।
वेक्टर जनित बीमारी के नियंत्रण के लिए राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ हिमांशु जयस्वर के अनुसार, डेंगू बुखार से पीड़ित 95 लोगों का वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
12 Sep 2021 12:35PM, by: Babuaa Desk
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत का संचयी कोविड -19 टीकाकरण कवरेज अनंतिम आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह 7 बजे तक 73.82 करोड़ को पार कर गया है। यह 75,25,766 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है, मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटों में 72,86,883 वैक्सीन खुराक प्रशासित किए गए थे।
कुल टीकाकरण कवरेज में से 1,03,63,703 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 85,87,937 को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 1,83,36,456 को अपनी पहली कोविड-19 वैक्सीन की खुराक मिली है, जबकि 1,39,91,469 को दूसरी खुराक भी दी गई है।
12 Sep 2021 12:35PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






