गुजरात के नए CM का ऐलान आज

feature-top
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने चुनाव से एक साल पहले अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को उनके इस्तीफे के बाद नया नेता चुनने के लिए भाजपा ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। गांधीनगर में होने वाली इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। नए CM की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम शामिल हैं। इनमें मांडविया सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
feature-top