केरल के काझीकोड एयरपोर्ट पर पिछले साल क्रैश हुए एअर इंडिया प्लेन के पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन नहीं किया था। शनिवार को सरकार की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी 257 पेज की रिपोर्ट में कहा कि पायलट की गलती के अलावा सिस्टमैटिक फेल्योर की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

feature-top

AAIB की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेन उड़ा रहे पायलट ने SOP को नजरअंदाज करते हुए अनस्टेबलाइज्ड एप्रोच (अस्थिरता के बावजूद कोशिश) जारी रखी और प्लेन को टचडाउन पॉइंट के बाद लैंड कराया। इस प्लेन के पायलट ने आधा रनवे पार करने के बाद लैंडिंग की। इस दौरान पायलट मॉनिटरिंग ने गो अराउंड कॉल दिया था, लेकिन वह फ्लाइट कंट्रोल को अपने हाथ में नहीं ले पाया, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

feature-top