गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का शपथग्रहण, 10 मंत्रियों को आज शपथ दिलाई जा सकती है

feature-top
गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मंत्रिपरिषद में आज 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। नई मंत्रिमंडल में विजय रुपाणी सरकार में शामिल रहे करीब 60% चेहरे शायद नजर नहीं आएंगे। सूत्र बताते हैं कि विधायक से सीधे CM बने भूपेंद्र पटेल कुछ सीनियर मंत्रियों को स्थान दे सकते हैं, लेकिन नए चेहरों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को भी कुछ मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।
feature-top