काबुल में बंदूक की नोक पर भारतीय कारोबारी का अपहरण

feature-top
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक को अगवा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तालिबानियों ने ही भारतीय कारोबारी को किडनैप किया है। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंढोक ने बताया कि भारतीय कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया। उनका नाम बंसरी लाल अरेन्देही है और वह सिख समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि बंसरी लाल को उसके कर्मचारी के साथ अगवा किया गया था, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा।
feature-top