बीजेपी ने गुरुवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की. इसमें सबसे चौंकाने फ़ैसला वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को इसमें जगह नहीं दिया जाना रहा. विनय कटियार को भी इसमें जगह नहीं दी गई है

feature-top

. कार्यसमिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को जगह दी गई है.

बीते दिनों किसानों के मुद्दे और अभी हाल की लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर वरुण गांधी बहुत मुखर रहे हैं.

गुरुवार को भी एक ट्वीट के ज़रिए उन्होंने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की.

उन्होंने ट्वीट किया, "वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है. हत्या से प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता. निर्दोष किसानों के ख़ून के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए और इससे पहले कि अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में घुस जाए न्याय दिया जाना चाहिए."

feature-top