फसल और पशुओं पर भी पड़ रहा है ठंड का प्रभाव

feature-top
कृषि मौसम वैज्ञानिक हेमंत भुआर्य ने बताया न्यूनतम तापमान में कमी होने पर रबी फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उत्पादन प्रभावित हो सकता है। सब्जी की फसलों में ध्यान देने की जरूरत है। इसमें आवश्यक्ता अनुसार सिंचाई करते रहें। पशुओं को सुबह ओस की स्थिति में बाहर चरने ना छोड़ें। अत्यधिक ठंडा पानी पीने ना दें। पशु बाड़े व पोल्ट्रीयों की खिड़कियों तथा दरवाजों को बोरो से ढ़ंककर रखें। नवजात मेमनों एवं चूजों तथा बछड़ो के लिए पैरा का बिछावन करने की सलाह दी गई है।
feature-top