माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट - चपेट में आया DRG जवान

feature-top

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज मंगलवार को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट की चपेट में DRG का एक जवान आ गया। घायल हुए जवान को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर एक पाइप बम भी ब्लास्ट हुआ है। साथ ही सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से 4 जिंदा IED भी बरामद किया है। मौके पर BDS की टीम भी मौजूद है जो IED डिफ्यूज करने की कोशिश कर रही है। माममा मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा से नारायणपुर तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस सड़क निर्माण काम में रोजाना जवान सुरक्षा देने के लिए कैंप से निकलते हैं। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने इलाके में IED प्लांट कर रखा हुआ था।


feature-top